दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
देहरादून-दिल्ली एनसीआर सहित उत्तराखंड में सप्ताह भर के अंदर एक बार फिर से तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। शनिवार शाम को करीब 8 बजे के आसपास तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए।
उत्तराखंड में अल्मोड़ा, नैनीताल,उधम सिंह नगर और ऋषिकेश में भी भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए।
भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई है और अभी भूकंप का केंद्र लैंसडौन बताया जा रहा है।अभी तक भूकंप से किसी तरह की हानि की कोई खबर नही है।
