रविवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबियत खराब, मेदांता में वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुलायम सिंह यादव को वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. डॉक्टरों का कहना है कि सपा संरक्षक के लिए 24 घंटे बेहद अहम हैं और उनकी स्थिति की लगातार मॉनिटिरिंग की जा रही है। 

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पत्नी डिंपल के साथ मेदांता अस्पताल पहुंच गए हैं. दरअसल, मुलायम का इलाज मेदांता में ही चलता है, जिसकी वजह से उनका रुटीन चेकअप भी यहीं होता है

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की रविवार को तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के ICU में शिफ्ट किया गया है. मुलायम सिंह यादव कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती हैं. सूत्रों के मुताबिक मुलायम सिंह को पहले प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया था, लेकिन ऑक्सीजन का स्तर कम होने के कारण उन्हें यूरिनरी ट्रैक्ट और चेस्ट में इंफेक्शन की शिकायत हुई।

मुलायम सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी मिलने के बाद अखिलेश यादव और डिंपल यादव मेदांता अस्पताल पहुंच गए हैं. साथ ही शिवपाल सिंह यादव भी मेदांता अस्पताल पहुंचे. वहीं समाजवादी पार्टी की ओर से कहा गया है कि नेताजी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती हैं, उनकी हालत स्थिर है. वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।