मां दुर्गा महोत्सव चौबटिया में विशेष पंच आरती व दीपोत्सव का विशेष महत्व : पंडित संजय सती शास्त्री

दी टॉप टेन न्यूज देहरादून

गोपाल सिंह बिष्ट

रानीखेत- शारदीय नवरात्र के अवसर पर कहीं रामलीला तो कहीं दुर्गा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पिलखोली और रानीखेत के खड़ी बाजार में रामलीला और रानीखेत गांधी चौक, बैंक बिल्डिंग, खनिया, मालरोड, चौबटिया सहित कई जगहों में माता रानी के पंडाल सजे हुए हैं। माता रानी के मंदिरों में भक्तो की कतारें लगी हुई हैं तो वहीं मंगलवार को रानीखेत व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मां दुर्गा महोत्सव चौबटिया में सुंदर काण्ड का पाठ किया। रानीखेत व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का समिति के अध्यक्ष नवीन बेलवाल व मुख्य यजमान जीवन फर्त्याल सहित सभी चौबटिया निवासियों ने हार्दिक आभार जताया। इस दौरान पूर्व सभासद उमेश पाठक, व्यापार मंडल महासचिव संदीप गोयल, उपाध्यक्ष दीपक पंत, महिला उपाध्यक्ष नेहा मेहरा, कोषाध्यक्ष भुवन पांडे, उपसचिव विनीत चौरसिया, नीरज साह, प्रकाश चौहान, दीवान सिंह बिष्ट, सहित कई लोग मौजूद रहे। पंडित संजय सती शास्त्री ने बताया कि चौबटिया में विशेष कार्यक्रम शुक्रवार के दिन विशेष पंच आरती व रविवार के दिन भव्य दीपोत्सव और मंगलवार को रंगोत्सव के साथ माता रानी की शोभा यात्रा के साथ विसर्जन किया जाएगा। संजय सती शास्त्री का सहयोग पंडित भास्कर सती कर रहे हैं। मां दुर्गा महोत्सव चौबटिया में पंडित संजय सती शास्त्री ने रानीखेत व्यापार मंडल का हार्दिक स्वागत किया।