दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
गोपाल सिंह बिष्ट
रानीखेत – शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर जहां मंदिरों में माता रानी के दर्शनों के लिए भक्तों का तांता लगा रहता है तो वहीं जगह – जगह दुर्गा पूजा के पंडाल लगाए जाते हैं और दुर्गा महोत्सव का आयोजन किया जाता है तो वहीं रानीखेत के चौबटिया में भी दुर्गा महोत्सव समिति के द्वारा दुर्गा महोत्सव का आयोजन किया गया पारंपरिक वेषभूषा में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली।
पंडित संजय सती शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोचार के बाद माता रानी की प्राण प्रतिष्ठा के बाद स्थापना की गई। शास्त्री जी ने बताया कि माता इस बार गज रूप में आ रही है समस्त भारत का इसमें कल्याण होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि चौबटिया दुर्गा महोत्सव का मुख्य आकर्षण पंच आरती और दिव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि में माता दुर्गा हिमालय से पृथ्वीलोक में आती है और नौ दिन तक अपने भक्तों के घरों में विराजमान रहती है। नवरात्रि के नौ दिनों में नौ अलग-अलग स्वरूपों में माता रानी की पूजा अर्चना की जाती है। मां दुर्गा के अनन्य भक्त इन नौ दिनों में उपवास रखते हुए मां आदि शक्ति की साधना करते हैं
बाइट – पंडित संजय सती, शास्त्री

