दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
थाना बिहारीगढ़ के दून नेशनल हाईवे पर मोहण्ड के समीप राजाजी नेशनल पार्क आफिस के सामने तेज रफ्तार के चलते चार कारे आपस में भीड़ गई – इस दौरान दो कारें बिल्कुल क्षतिग्रस्त हो जाने से कार सवार उत्तराखंड पुलिस के एक सिपाही के निधन की खबर आ रही है ।
सिपाही के वर्दी में होने के कारण पता चल पाया की वह उत्तराखंड पुलिस में कार्यरत है और नेम प्लेट में जवाहर सिंह तोमर लिखा हुआ है इस बात की अभी जानकारी नहीं मिल पाई कि वह किस जिले में तैनात है
सूचना के बाद मोहण्ड पुलिस चौकी टीम द्वारा मौके पर पहुंचा और सड़क से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने की कोशिश में जुटा हुआ है- घटना का कारण तेज बारिश और रफ्तार बताया जा रहा है।



