बड़ी खबर एसडीएम चंपावत हुए गुमशुदा,प्रशासन में मचा हड़कंप, तलाश जारी

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

चंपावत- आज चंपावत कोतवाली में एसडीएम सदर अनिल चन्याल की गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। एसडीएम के
सुबह ऑफिस नहीं पहुंचने के बाद स्थानीय प्रशासन तलाश में जुट गया है और पुलिस की तीन टीमें एसडीएम की तलाश कर रही है।

जब सुबह से एसडीएम सदर अपने ऑफिस नहीं पहुंचे तो उनकी खोज खबर ली गई. इस पर उनका सरकारी वाहन और निजी वाहन घर में खडे मिले इसके साथ ही उनका सरकारी फोन भी एसडीएम आवास में ही मिला। एसडीएम अनिल चन्याल की तलाश जारी है
एसडीएम के अचानक गुमशुदा होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।