दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बुधवार देर रात देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2022 का परिणाम जारी कर दिया. ये परिणाम देर रात जारी किया गया ।
नीट-यूजी 2022 परीक्षा 17 जुलाई को हुई, जिसमें 18 लाख 72 हजार 342 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था.
नीट में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. यह परीक्षा भारत के 483 और 14 विदेशी शहरों के 3570 केंद्रों पर संपन्न हुई थी. विदेशों में अबूधाबी, बैंकॉक, कोलंबो, दोहा, काठमांडू, कुआलालंपुर, मनामा, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर, दुबई और कुवैत में परीक्षा हुई थी. देश में एम्स सहित 612 मेडिकल कॉलेजों की 92 हजार एमबीबीएस सीटों पर इस परीक्षा के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा. इसके अलावा बीडीएस और अन्य विधियों की सीटों में भी प्रवेश दिया जाएगा।
इस प्रवेश परीक्षा में राजस्थान की तनिष्का ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, दिल्ली के वत्स आशीष बतरा को दूसरा स्थान मिला है। इस बार 720 में से अधिकतम 715 अंक केवल 4 स्टूडेंट्स को मिले हैं।
जारी सूची के अनुसार उत्तराखंड में रिया ने 700 अंको(99.9943896)परसेंटाइल के साथ टॉप किया है वहीं अभय कुमार ने एससीकैटेगरीमें685(99.965374)परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया में 535 वीं रैंक हांसिल करी है।
इस बार नीट कटऑफ पिछले तीन सालों में सबसे कम है।इस बार अनारक्षित वर्ग का कट ऑफ स्कोर 715-117 गया है जो पिछले साल 720-138 थी, 2020 यह 720 -147 थी। इसे अलावा एससी की कट ऑफ इस बार 116-93 गई है, जो 2020 में 146-113 थी और 2021 में 137-108 रह गई थी। कुल मिलाकर हर साल क्वालीफाइंग मार्क्स रैंज में कमी देखी जा रही है।
जो उम्मीदवार क्वालिफाइंग परसेंटाइल कटऑफ से अधिक अंक लाएं हैं, वह काउंसलिंग की दौड़ में हिस्सा लेंगे। नेशनल मेडिकल एसोसिएशन (NMC) और डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (DCI) की ओर से नीट सीटों पर दी गई लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, 2022 में 607 मेडिकल और 315 डेंटल कॉलेजों में 91,415 एमबीबीएस, 26,949 बीडीएस , 52,720 आयुष और 603 BVSc एंड AH सीटें हैं।
ऑल इंडिया 15 फीसदी कोटा सीट्स के लिए एनटीए ने कहा है कि डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज, भारत सरकार 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटे, डीम्ड यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी,ईएसआईसी एएफएमसी, बीचएयू, एएमयू के लिए काउंसलिंग करेगी। इसके लिए अब स्टूडेंट्स को एमसीसी की वेबसाइट देखनी होगी, जिस पर काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया जाएगा।
इस बार यह रही नीट कटऑफ
कैटेगरी कटऑफ परसेंटाइल कटऑफ स्कोर
अनारक्षित/EWS 50th परसेंटाइल 715-117
ओबीसी 40th परसेंटाइल 116-93
एससी 40th परसेंटाइल 116-93
एसटी 40th परसेंटाइल 116-93
ऑल इंडिया 15 फीसदी कोटा सीट्स के लिए एनटीए ने कहा है कि डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज, भारत सरकार 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटे, डीम्ड यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी,ईएसआईसी एएफएमसी, बीचएयू, एएमयू के लिए काउंसलिंग करेगी। इसके लिए अब स्टूडेंट्स को एमसीसी की वेबसाइट देखनी होगी, जिस पर काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया जाएगा।
