जल्द ही देहरादून में लगेगा रोजगार मेला,1225 रिक्त पदों पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

 

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

राजधानी देहरादून में क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में आने वाली 9 सितंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है,इस रोजगार भर्ती मेले में 38 कंपनियां शामिल हो रही है और इन कंपनियों में 1225 रिक्त पदों पर बेरोजगार युवाओं को रखा जाएगा।

इन पदों के लिए दसवीं से लेकर ग्रेजुएशन तक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस रोजगार मेले में भाग लेने से पहले उम्मीदवारों को 8 सितंबर या उससे पहले रोजगार कार्यालय में पंजीकरण पत्र जमा कराना आवश्यक है और 9 सितंबर को प्रातः 10:00 बजे से यह मेला आयोजित होगा।

जानकारी के मुताबिक 1225 विभिन्न पदों के लिए युवाओं का इंटरव्यू होगा जिनमें सॉफ्टवेयर डेवलपर, फीटर, एचआर वित्त, ट्रेनी, ऑफिस असिस्टेंट/ कंप्यूटर इंजीनियर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, इलेक्ट्रीशियन, एलआईसी एडवाइजर, कस्टमर केयर, ट्रेनी टीचर, आईटीआई ट्रेनी जैसे कई पद शामिल हैं। इस रोजगार मेले में रजिस्ट्रेशन के लिए इच्छुक उम्मीदवार को मूल दस्तावेज, फोटोस्टेट, रोजगार कार्यालय देहरादून के रोजगार पंजीकरण कार्ड, पासपोर्ट आकार की फोटो और आईडी कार्ड के साथ रोजगार कार्यालय देहरादून में पंजीकरण करना आवश्यक है। उम्मीदवार 8 सितंबर 2022 तक पंजीकृत हो सकते हैं।