दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
चंपावत जिले के पुलिस अधीक्षक और सीओ टनकपुर अविनाश वर्मा के निर्देशों पर बनबसा थाना क्षेत्र पुलिस द्वारा भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा में अवैध वस्तुओं और अन्य पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान “ऑपरेशन क्रैकडाउन” के तहत अवैध तस्करी में लिप्त लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है । इसी अभियान के तहत बनसा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।बनबसा भारत – नेपाल अंतराष्ट्रीय सीमा में 29अगस्त को पुलिस चौकी शारदा बैराज थाना बनबसा की पुलिस टीम द्वारा अभियुकत दुर्गादत्त जोशी पुत्र स्वर्गीय कृपाचार्य जोशी निवासी वार्ड नंबर 04 भीम दत्त नगर पालिका महेंद्र नगर जिला कंचनपुर नेपाल राष्ट्र आयु 32 वर्ष लगभग को बनबसा कैनाल गेट के निकट चेकिंग के दौरान 02 गत्ते की पेटियों में छुपा कर नेपाल में तस्करी के लिए लाये जा रहे लाखो के अवैध मोबाइल एसेसरीज सामान के साथ गिरफ्तार किया है।
नेपाल में तस्करी के लिए यह सामान ले जाए जा रहे थे
आईफोन ब्लूटूथ वायरलेस माइक्रोफोन ; वायरलेस स्पीकर ; डेस्कटॉप स्पीकर; मोबाइल गेमिंग फिंगर ग्लव्स ; ब्लूटूथ स्टिक; डिजिटल लिथियम बैट्री फैन ; मोबाइल रिपेयरिंग आइटम्स ; मोबाइल कैमरा बैक कवर; फास्ट चार्जिंग सिस्टम; यूएसबी डाटा केबल टाइप; सी डाटा केबल ; लेमिनेशन 3 लेयर ; आईफोन डाटा केबल ; ईयर फोन आदि)
जिनकी कुल बाज़ार कीमत 3.48 लाख सामान में अंकित मूल्य के आधार परआंकी गई।
भारत से नेपाल को तस्करी कर गली नंबर 04 महेंद्र नगर नेपाल स्थित मोबाइल शॉप में अधिक दामों में मुनाफे के साथ दुकानदारों को बेचने के लिए अभियुक्त गफ्फार मार्केट करोल बाग नई दिल्ली क्षेत्र से खरीद कर ला रहे थे।
तस्कर से बरामद माल को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु कस्टम विभाग के सुपुर्द किया गया।
तस्कर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में ये रहें शामिल
उ0नि0 हेमंत सिंह कठैत -प्रभारी चौकी शारदा बैराज थाना बनबसा, कॉन0 विनोद यादव, कॉन्स्टेबल ना0पु0 अनिल कुमार, कॉन0 जगबीर सिंह,कॉन0ना0पु0 ,राकेश मुरारी, कॉन0 ना0पु0 संजय शर्मा शामिल रहे।
