दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर रानीखेत के सोमनाथ मैदान में अग्निवीर सेना भर्ती रैली का रविवार को दूसरा दिन था दूसरे दिन क्लर्क व तकनीकी पद के लिए चारों जनपदों के 706 नौजवानों दौड़ में शामिल हुए।
सोमवार को अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल व ऊधम सिंह नगर जिले की सभी तहसीलों के नौजवान तकनीकी और एसकेटी क्लर्क पदों के लिए यह परीक्षा देंगे।
तकनीकी और क्लर्क एसकेटी पद के लिए 1354 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। प्रीहाइट टेस्ट के बाद 706 नौजवानों ने दौड़ में हिस्सा लिया।सफल युवाओं ने दस्तावेज जांच के बादशारीरिक परीक्षा में हिस्सा लिया।
आर्मी रिक्रूट अधिकारी के अधीन 31 अगस्त तक चलने वाली अग्निवीर भर्ती रैली में अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिले से 30684 नौजवानों ने अग्निवीर सोल्जर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क व एसकेटी, ट्रेड्समैन की विभिन्न श्रेणियों मे पंजीकरण कराया है।वहीं पूरे राज्य में अग्निपथ योजना के तहत 108906 युवाओं ने पंजीकरण कराया है।
अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए युवाओं में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है लेकिन कुछ अभ्यर्थियों में निराशा भी हो रही है उनका कहना है की हम हजारों रुपये खर्च करके इस भर्ती रैली में आये है लेकिन काफी कम संख्या में अभ्यर्थी चुने जा रहे है ।वही दूसरी तरफ प्रशासन तथा पुलिस की ओर से बेहतर व्यवस्था के चलते भर्ती रैली में पहुंच रहे युवाओं को सुविधा व सहायता मिल रही।
