देहरादून ट्रैफिक पुलिस ने हर घर तिरंगा अभियान के बाद झंडे को डिस्पोज करने के लिए कलेक्शन सेंटर बनाये,आप भी जमा करवा सकते है अपने झंडे को

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

प्रधानमंत्री मोदी ने सभी देशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर व्यापक आव्हान किया था जिसमें पूरे देश में लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इसको लेकर केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के साथ संबंध को औपचारिक या संस्थागत रखने के बजाय इसे और अधिक व्यक्तिगत बनाना है।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान 13 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाया गया. इसके तहत लोगों ने अपने घरों, कार्यालयों, गाड़ियों पर तिरंगा लगाकर अभियान में शामिल हुए. और पूरा देश प्रदेश तिरंगामय हो गया।

आजादी का अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के बाद लोग किस तरह झंडे को डिस्पोज करे इसे ध्यान में रखकर देहरादून ट्रैफिक पुलिस ने झंडे को डिस्पोज करने के लिए देहरादून में फ्लैग कलेक्शन सेंटर तैयार किए हैं. इस पर आम जनता से अपील की गई कि फ्लैग कोड ऑफ इंडिया के मुताबिक, फटे हुए अथवा धूमिल राष्ट्रीय ध्वज को डिस्पोज करने में यदि वे असमर्थ हैं तो वे ध्वज को यातायात पुलिस देहरादून के 76 ट्रैफिक ड्यूटी प्वाइंट, 36 ट्रैफिक बूथ, 20 ट्रैफिक अम्ब्रेला और एसपी ट्रैफिक कार्यालय पर यातायात पुलिस कर्मी को सुपुर्द कर सकते हैं. इसके बाद यातायात पुलिस द्वारा सभी राष्ट्रीय ध्वज को इकट्ठा कर नियमानुसार डिस्पोज किया जाएगा.

एसपी ट्रैफिक अक्षय कौड़े ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत 15 अगस्त के बाद झंडे का अपमान ना हो, उसके लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा झंडे के डिस्पोज करने के लिए कार्ययोजना बनाई गई है. शहरवासियों से अपील है कि जिन लोगों ने तिरंगा लगाया है, वह सभी 16 अगस्त को ट्रैफिक पुलिस के बने प्वाइंट पर जमा कर दें. जिससे ट्रैफिक पुलिस नियम के अनुसार इन झंडे को डिस्पोज कर सके।