दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
प्रेम नगर के विधौली में दो दिन पहले क्षेत्र में ही पीजी गेस्ट हाउस चलाने वाले मोनू पंडित नाम के व्यक्ति ने आकर स्थानीय लोगो से मारपीट की और पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी, जिसे लेकर प्रेमनगर थाना पुलिस ने हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जिसके चलते आरोपी आराम से घूमता रहा और रविवार दोपहर को वह अपने कुछ साथियों के साथ आया और सरेआम पांच-छह राउंड फायर कर दिए। उसके कुछ साथियों ने स्थानीय व्यक्तियों की पिटाई भी की । दिनदहाड़े हुए इस फायरिंग कांड को लेकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर स्थानीय व्यक्तियों ने प्रेम नगर थाने का घेराव कर दिया। ओर पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।
वहीं दिनदहाड़े हुए इस फायरिंग कांड को लेकर देहरादून के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बड़ा एक्शन लिया और स्थानीय लोगों के विरोध को देखते हुए चौकी प्रभारी बिधोली जगमोहन राणा सहित चौकी के पूरे स्टाफ को बदलने के आदेश दिए। एसएसपी की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है।
एसएसपी दलीप कुंवर ने इसकी पुष्टि करते हुये कहा है कि किसी भी कीमत पर किसी भी इलाके में अशांति फैलाने अथवा कानून व्यवस्था खराब करने वालों को बख्शा नही जायेगा।
