देहरादून के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट,लोगो से सतर्कता बरतने की अपील

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

भारत मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने अभी अभी लिए देहरादून शहर के लिए तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है जारी पूर्वानुमान के अनुसार ज़िले में कहीं कही गर्जन चमक के साथ तेज बौछार होने की संभावना जताई गई है ।

इसके अलावा जनपद के कुछ स्थानों में गर्जन के साथ-साथ हल्की से मध्यम वर्षा भी हो सकती है मौसम विभाग ने 6:00 बजे से लेकर रात्रि 9:00 बजे तक जारी पूर्वानुमान में लोगों से सतर्कता बरतने की भी अपील की है। देखिए किस जगह कितनी वर्षा होगी