आज सुबह टनकपुर से आ रही उत्तराखंड रोडवेज की बस ऋषिकेश जाते समय हुई दुर्घटनाग्रस्त

 

दी टॉप टेन न्यूज देहरादून

आज उत्तराखंड डिपो की एक बस हरिद्वार से ऋषिकेश जाते समय हादसे का शिकार हो गई जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड रोडवेज की एक बस संख्या UK 07 PA 3083 चंडी घाट पुल से होती हुई चीला मार्ग से निकली थी. तभी काली मंदिर से थोड़ा आगे मोड़ पर सामने से आती एक कार को बचाने के लिए बस चालक ने नियंत्रण खो दिया. जिससे बस नाले में पलट गई उस समय बस में 30 यात्री सवार थे हादसे के कारण कई यात्री घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने हरिद्वार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि बस टनकपुर से आ रही थी।
इस समय हरिद्वार ऋषिकेश मार्ग पर कांवड़ मेले के कारण रुट डायवर्ट किये गए है और ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को चीला मार्ग पर डायवर्ट किया गया है।