सर्वप्रथम आप सभी को नव संवत्सर और नवरात्रों की हार्दिक शुभकामनाएं ।
आप सभी को लोकतंत्र के महापर्व की भी हार्दिक शुभकामनाएं । जैसा कि हम सभी जानते हैं हमारे राज्य में आज मतदान दिवस है तो आप सभी संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकार का अवश्य प्रयोग करें।
आपका एक-एक वोट कीमती है कई बार देखा गया है कि 1 वोट से चुनाव में प्रत्याशी जीत या हार जाते हैं आपके द्वारा दिया गया एक वोट देश को उन्नति की राह पर अग्रसर करता है । एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हम सभी का यह नैतिक कर्तव्य बनता है कि हम स्वयं तो मतदान करें ही साथ में अपने आसपास भी लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करें । खासकर युवा पीढ़ी जो देश का एक सुखद भविष्य है बिना किसी प्रलोभन में आए या चुनावी कैंपेन में चली बयार में बहे बिना उस व्यक्ति को अपना अमूल्य मत प्रदान करें जो ईमानदारी एवं कर्मठ छवि से क्षेत्र का विकास करें । खासकर उस प्रत्याशी को जो अगले 5 वर्षों तक समय-समय पर अपने क्षेत्र में उपलब्ध रहे और अपने क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करें और समय-समय पर क्षेत्रवासियों की समस्याओं से सरकार को अवगत कराता रहें ।
यदि आपको कोई भी प्रत्याशी पसंद नहीं है तो आप नोटा विकल्प का भी इस्तेमाल कर सकते हैं फिलहाल चाहे जिसे भी करें पर मतदान अवश्य करें एक बार फिर हार्दिक शुभकामनाओं सहित
आपका
सुरेश चंद्र कांडपाल

