गुच्चुपानी में नदी का जलस्तर बढ़ने से 11 पर्यटक फसे,पुलिस और टीम ने सकुशल किया रेस्क्यू

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

उत्तराखंड में मौसम पल पल बदल रहा है और इसके लिए मौसम विभाग समय समय पर अलर्ट भी जारी कर रहा है,पहाड़ो पर होने वाली बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ रहा हैं।
आज शनिवार को सिटी कंट्रोल रूम द्वारा सूचना दी गई कि देहरादून के पर्यटक स्थल गुच्चुपानी नदी का स्तर बढ़ गया है और नदी के पास कुछ लोग फंसें हुए है। इस सूचना पर थाना कोतवाली कैंट से पुलिस टीम मय रेस्क्यू उपकरण के तुरंत मौके पर रवाना हुई। मौके पर नदी के किनारे कुल 11 लोग जिनमें 3 बच्चे, 2 महिला, 6 पुरुष फंसे हुए थे।

मौके पर रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम देहरादून तथा फायर देहरादून को सूचित किया गया। स्थानीय पुलिस तथा एसडीआरएफ टीम व फायर की टीम द्वारा सभी 11 लोगों को सकुशल रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू किये गए व्यक्तियों में
1 -वियान उम्र 11 वर्ष
2 -शिवांश उम्र 8 वर्ष
3- प्रिया उम्र 6 वर्ष
4- प्रेम सिंह उम्र 34 वर्ष
5- विद्या देवी उम्र 32 वर्ष
6- राहुल उम्र 28 वर्ष
7- आशीष उम्र 24 वर्षसावधान
सभी निवासी बनियाला थाना बसंत विहार देहरादून और
8- उषा रावत
9- आशीष कुमार
10- राजेश सिंह
11- प्रदीप रावत
निवासीगण कैनाल रोड देहरादून शामिल है।