अपने दो दिवसीय दौरे पर रविवार को बनबसा क्षेत्र पहुँचे मुख्यमंत्री धामी ने किया चुनाव प्रचार, कहा जनता का भरपूर प्यार मिल रहा है

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

बनबसा -चंपावत विधानसभा में 31 मई को होने वाले उपचुनाव के लिए प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को प्रचार प्रसार करने को बनबसा क्षेत्र पहुँचे यह मुख्यमंत्री का दो दिवसीय दौरा है ।
उनके बनबसा पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका जगह-जगह पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया. इस दौरान सीएम धामी ने बनबसा के गुदनी और कैनाल सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोड शो किया. साथ ही जनता से 31 मई को होने वाले मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

मीडिया को अपने संबोधन में चंपावत से बीजेपी प्रत्याशी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज वह चंपावत में एक बार फिर से जनता से आशीर्वाद मांगने आए हैं और उन्हें जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है. जिस तरह से जनता जगह-जगह पर उनका स्वागत हो रहा है. उन्हें पूरा भरोसा है कि आने वाली 31 मई को जनता उन्हें अपना वोट रूप आशीर्वाद भरपूर देगी।

सीएम धामी ने कहा कि चंपावत जनपद का बनबसा टनकपुर क्षेत्र उनके लिए नया नहीं है. उनका बचपन इसी क्षेत्र में बीता है. वह यहां आते-जाते रहे हैं. उन्हें चंपावत की जनता का भरपूर आशीर्वीद और प्यार मिल रहा है।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी के साथ कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य,निवर्तमान विधायक कैलाश गहतोड़ी, विधायक प्रदीप बत्रा सहित कई अन्य विधायक मौजूद रहे।