यूपी स्वामित्व वाले शारदा बैराज बनबसा की आखिर क्यों कटी है बिजली?

दीपक फुलेरा

बनबसा(चंपावत)-बिजली की देनदारी का जिन्न एक बार फिर बाहर आने से यूपी व उत्तराखण्ड के विभाग हुए आमने सामने हो गए है। यूपी स्वामित्व वाले शारदा बैराज पर करोड़ो की बिजली देनदारी ना होने से बिजली विभाग उत्तराखण्ड ने शारदा बैराज की बिजली काट दी है। शारदा बैराज बनबसा में बिजली बाधित होने से पिछले एक सप्ताह से जंहा बैराज में अंधकार पसरा हुआ है वही भारत नेपाल सीमा पर स्थित शारदा बैराज की सुरक्षा को लेकर भी बड़ा खतरा पैदा हो गया है।

इस पूरे प्रकरण में चम्पावत जिले के बनबसा भारत नेपाल सीमा पर स्थित यूपी सरकार सिंचाई विभाग के अधीन शारदा बैराज बनबसा ने पिछले गई सालों से उत्तराखण्ड विधुत विभाग को बिजली के बिल का भुकतान नही किया था। बिजली के करोड़ो रूपये के बिल का भुकतान ना होने से विधुत विभाग उत्तराखण्ड द्वारा  29 दिसम्बर से नेपाल सीमा पर स्थित शारदा बैराज की बिजली काट दी थी। पिछले एक सप्ताह से बैराज में बिजली ना होने से जंहा बैराज प्रबन्धन को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। वही बैराज में बिजली ना होने से अंधकार तो पसरा ही है।साथ ही बैराज पर स्थित पुलिस चौकी में बिजली ना होने की वजह से बैराज सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो गया है। बिजली के कटने से सुरक्षा की दृष्टि से बैराज पुलिस चौकी पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी अब शो पीस बन गए है। जिसके चलते सीमान्त सुरक्षा पर भी गम्भीर स्थिति बनी गई है। वही उत्तराखण्ड विधुत विभाग के एसडीओ शोएब रजा के अनुसार उच्च अधिकारियो के निर्देश पर शारदा बैराज बनबसा की बिजली काट दी गई है।क्योंकि यूपी स्वामित्व वाले शारदा बैराज पर पिछले कई सालों से बिजली के बिल का लगभग 6 करोड़ 95 लाख के लगभग बकाया है। जबकि शारदा कॉलोनी के बिजली का भुकतान भी लगभग 6 करोड़ 16 लाख के करीब बकाया बचा है।यूपी सिचाई विभाग पर लगभग 13 करोड़ के बिल का भुकतान ना होने की वजह से उच्च अधिकारियों के  निर्देश पर शारदा बैराज बनबसा की 29 दिसम्बर को बिजली काट दी गई थी। वही विधुत विभाग के अधिकारियों का साफ कहना है कि जब तक विधुत विभाग के बिजली के बिल का भुकतान सिचाई विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा नही होता है तब तक किसी भी सूरत में  बनबसा बैराज का कनेक्शन नही जोड़ा जाएगा।

सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश के एसडीओ ब्रजेश मौर्य के अनुसार शारदा बैराज में उत्तराखण्ड बिजली विभाग द्वारा बिजली काटे जाने के बाद उन्हें बैराज प्रबन्धन में जंहा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वही बिजली ना होने की वजह से बैराज सुरक्षा  को लेकर भी खतरनाक स्थिति बनी हुई है। बिजली के भुकतान के संदर्भ में एसडीओ शारदा बैराज ने कहा कि उनका उत्तराखण्ड सरकार के उपक्रम लोहियाहेड पॉवर हाउस पर पानी का लगभग 65 करोड़ का पुराना भुकतान बकाया है। इसलिए हमने विधुत विभाग से पत्राचार कर बिजली के बिल को विभागीय स्तर पर समायोजित करने की मांग की है। साथ ही बैराज प्रबन्धन में हो रही परेशानियो के मद्देनजर अपने उच्च अधिकारियों को अवगत करा विधुत विभाग उत्तराखण्ड से जल्द बिजली जोड़ने का निवेदन किया है।क्योंकि लोहियाहेड पॉवर हाउस का ही बैराज बनबसा एक पार्ट रहा है इसलिए विभागीय स्तर पर जल्द इस विषय को सुलझाया जाना चाहिए।

उत्तराखण्ड का विधुत विभाग करोड़ो के बिजली के भुकतान को लेकर हर साल यूपी स्वामित्व वाले शारदा बैराज की बिजली काट तो देता है। लेकिन हर बार अधिकारियों के हस्तक्षेप पर बिजली फिर जोड़ दी जाती है। इस बार भी विधुत विभाग ने बिजली काटने की अपनी ओपचारिकता को पूरा कर दिया है। लेकिन इसके बावजूद भी बिजली विभाग को करोड़ो के बिजली के बिल का भुकतान हो पायेगा या नही  इसकी कोई गारंटी नही दिख रही है।फिलहाल बिजली भुकतान को लेकर अब जंहा यूपी व उत्तराखण्ड के दोनों विभाग आमने सामने है। वही शासन स्तर इस विवाद को निपटाने में दोनों सरकारों ने लम्बे समय से अभी तक कोई जहमत नही उठाई है।जिसके चलते बिजली ना होने से रात के समय भारत नेपाल सीमा पर स्थित शारदा बैराज व सीमान्त सुरक्षा को लेकर खतरा पैदा हो गया है।जिस पर उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड की सरकारों को संजीदा होने की आवश्यकता है।