दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
सोमवार शाम को प्रदेशभर में आये आंधी तूफान से कई जगह नुकसान की खबरे आई हैं,चंपावत जिले के बनबसा क्षेत्र में ग्रामसभा गुदमी के भैंसाझाला गांव में एक विशालकाय पेड़ भुवनेश्वरी देवी के मकान के ऊपर गिर गया था जिससे मकान पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया है, का आज केबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने स्थलीय निरीक्षण किया।
मंत्री आर्या ने कहा कि ये जानकर बड़ा दुख हुआ, और सूचना मिलते ही मौके का तुरंत निरीक्षण किया।
क्षतिग्रस्त मकान में रहने वाली गरीब महिला भुवनेश्वरी देवी और उनकी सास दोनों ही उस मकान में रहते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान का शुक्र है कि उनको हल्की चोटें आई है लेकिन मकान में दोनों कमरे पूरी तरह छतिग्रस्त हो गए हैं। मंत्री आर्य ने डीएम और एसडीएम चम्पावत से फोन पर बात कर चिकित्सा सहायता व आपदाप्रबंधन तहत कार्यवाही सुनिश्ति करने के आदेश दिए । उन्होंने कहा कि भविष्य में भी पीड़ित महिला को हर संभव मदद की जाएगी।
इस दौरान एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

