दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
चंपावत-लोहाघाट में आदर्श राशन डीलर वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले जिले के राशन डीलरों ने प्रकाश बोहरा के नेतृत्व में अपनी 4 सूत्री मांगों को लेकर
बैठक कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और अपनी मांगे रखी ।
वही संगठन के जिला अध्यक्ष प्रकाश बोरा ने कहा जल्द एक शिष्टमंडल सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिलकर अपनी समस्याओं को रखेगा ।
राशन डीलरों ने कहा अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो वह राशन का उठान करना बंद कर देंगे डीलरों ने बताया सरकार ने अभी तक उन्हें फ्री राशन के ढूलान का पुराना भाड़ा तक नहीं दिया है ना ही इंटरनेट व बिजली का पैसा दिया जा रहा है जिस कारण राशन डीलर को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है
बोरा ने कहा राशन डीलरों ने कोरोना काल में अपनी जान जोखिम में डालकर राशन बांटा लेकिन सरकार के द्वारा अभी तक उनका ढूलाई का भाड़ा तक नहीं दिया गया ना ही दुकान में लगे इंटरनेट वह बिजली का पैसा दिया जा रहा है बोहरा ने कहा सरकार राशन डीलरों की मांग नहीं मानती है तो राशन डीलर हड़ताल में चले जाएंगे तथा राशन का उठान बंद कर दिया जाएगा बोहरा ने कहा राशन डीलरों ने जन समस्या व सरकार के आश्वासन देने के बाद पहले भी अपने हड़ताल को समाप्त किया था लेकिन सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना है इस बार लड़ाई आर-पार की होगी
