अनिल बलूनी का प्रयास,तीलू रौतेली व माधो सिंह भंडारी की स्मृतियों को संरक्षित करेगा पुरातत्व विभाग

सुरेश कांडपाल

देहरादून- राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी जी ने उत्तराखंड की दो विभूतियों वीरांगना तीलू रौतेली और वीर माधो सिंह भंडारी से जुड़े स्मारकों को पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित किये जाने के संबंध में केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री (स्व. प्रभार) श्री महेश शर्मा जी से मुलाकात की। अनिल बलूनी के निवेदन को जंहा केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने सहर्ष स्वीकार्य कर लिया वही अपने विभागीय सचिव को अग्रिम कार्रवाई हेतु निर्देशित भी कर दिया है।सांसद बलूनी के अनुसार उपरोक्त दोनों विभूतियाँ उत्तराखंड की संस्कृति, इतिहास, गौरव और स्मृतियों की महत्वपूर्ण विरासत हैं। जिनकी स्मृतियों को संरक्षित करना इन विभूतियों का सम्मान है।

राज्य सभा सांसद बलूनी के प्रयासों के बाद अब जंहा देवभूमि की दोनों विभूतियों से जुड़ी धरोहरों को पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित किया जायेगा, जो कि उत्तराखण्ड राज्य के वासियो के लिए बड़ी सौगात के समान है। पौड़ी गढ़वाल के ईड़ा गाँव, गुराड़ तल्ला और चौन्दकोटगढ़ आदि तीन स्थानों पर उनसे स्मृतियों के भवन और अन्य निर्माण जो जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है, उन्हें संरक्षित किया जायेगा।तीलू रौतेली जैसी प्रेरक विभूति और अदम्य साहसी वीरांगना से जुड़े स्मारकों का संरक्षण उत्तराखंड की संस्कृति और विरासत को सहेजने के बाद आने वाली पीढ़ियां भी उत्तराखण्ड की इन महान विभूतियों से आगे भी रूबरू हो पाएगी।

माधो सिंह भी उत्तराखंड की वीर गाथाओं के अग्रणी नायक है. उनके शौर्य, पराक्रम के गीत पर्वतीय अंचलों के रीति रिवाज़ों, त्योहारों और उत्सवों के अभिन्न अंग है। अपने इकलौते पुत्र की बलि देकर चंद्रभागा नदी का पानी सुरंग के माध्यम से उन्होंने मलेथा गाँव (टिहरी गढ़वाल) की उसर भूमि को उपजाऊ बनाया था। आज भी माधो सिंह भंडारी जैसी महान विभूति द्वारा निर्मित नहर उस क्षेत्र को धन-धान्य से परिपूर्ण करती आ रही है।

राज्य सभा सांसद के निवेदन को स्वीकार्य कर उत्तराखण्ड की इन दोनों महान विभूतियों से जुड़ी स्मृतियों को संरक्षित करने के आदेश दे केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा जी ने पूरी देव भूमि की जनता की भावनाओ का सम्मान किया है। जिस पर अनिल बलूनी ने भी केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा का आभार जताते हुए कहा है कि उनके इस निर्णय से ये स्थान पर्यटन के मानचित्र पर उभरेंगे. राज्य में आने वाले पर्यटक हमारी प्रेरक विभूतियों और उनकी वीरगाथाओं से परिचित हो सकेंगे. उत्तराखंड देवभूमि है यहाँ के कण-कण में इतिहास बिखरा हुआ है. राज्य के अनेक ऐतिहासिक स्थान पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित हैं। इसके अलावा बलूनी ने उत्तराखण्ड की अन्य सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण व उनके रखरखाव की मांग की है।जिस पर केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासतों के सँस्कृति व पर्यटन विभाग द्वारा पूर्ण संरक्षण किये जाने का पूर्ण आश्वासन भी दिया है।फिलहाल सांसद अनिल बलूनी जिस तरह उत्तराखण्ड के जन मानस की सुविधाओं,विकास, सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण,पलायन के दर्द को कम करने सहित सभी पहलुओं को छूने का प्रयास कर रहे है। वह निसन्देह इस ऊर्जावान व युवा नेता के उत्तराखण्ड के प्रति उनके विजन को भी परिलक्षित करता है। फिलहाल जिन उद्देश्यों को लेकर आज से 18 साल पहले उत्तराखण्ड राज्य का गठन हुआ था उन सपनों को जमीन पर हकीकत में उतारने को बलूनी जैसे युवा व दूरदर्शिता रखने वाले जननेताओं की आज देवभूमि को बेहद आवश्यकता है।