नेपाल कंचनपुर के सांसद आखिर क्यों पहुँचे खटीमा,किससे की मुलाकात

दीपक फुलेरा

खटीमा(उधम सिंह नगर) – नेपाल की भारत से सटी लोकसभा कंचनपुर के सांसद दीपक प्रकाश भट्ट ने उत्तराखण्ड की खटीमा विधानसभा में पहुँच खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।दोनों देशों के सीमान्त विकास,जनसमस्याओं के निस्तारण आपसी सौहार्द बढ़ाने को लेकर जंहा दोनों नेता एक दूसरे रूबरू हुए,वही नेपाल में बनने वाले ड्राइपोर्ट,खटीमा से दुधारा चाँदनी होते हुए व्यापारिक मार्ग खोलने सहित महत्वपूर्ण विषयों पर हुई नेपाल के सांसद व उत्तराखण्ड के विधायक पुष्कर सिंह धामी के बीच वार्ता।

खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी ने जंहा नेपाल सांसद डॉ दीपक प्रकाश भट्ट का उत्तराखण्ड खटीमा पहुँचने पर जोरदार स्वागत किया। वही पीडब्लूडी के गेस्ट हाउस में दोनों नेताओं के बीच भारत व नेपाल के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा भी हुई।वही इस बीच खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दोनों देशों के शासन स्तर पर अधिकारीयो के बीच लगातार वार्ता होती रही है। लेकिन दोनों देशों के सीमांत क्षेत्रो के जनप्रतिनिधियों में आपस मे मुलाकात बहुत कम हो पाती है। इसलिए नेपाल के सांसद डॉ दीपक प्रकाश भट्ट व उन्होंने आपसी सहमति से तय किया है कि वह भी समय – समय पर आपस मे वार्ता करते रहेंगे। ताकि दोनों देशों की जनता के छोटे – छोटे मुद्दे आपसी बातचीत से हल हो सके। साथ ही आपसी सहमति से सीमांत क्षेत्रो में विकास कार्य व समस्याओं का निस्तारण किया जा सके।

वही नेपाल कंचनपुर के सांसद डॉ दीपक प्रकाश भट्ट ने जंहा सीमान्त जनप्रतिनिधियो मे आपसी सौहार्द बढ़ाने को लेकर उत्तराखण्ड के खटीमा आने की बात कही।वही दोनों देशों में मैत्री सम्बधों को प्रगाढ़ बनाने,सीमान्त समस्याओं के आपसी सहमति से निस्तारण करने,नेपाल के सुदूर पश्चिम के उत्तराखण्ड से लगे क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ाने को लेकर दोनों देशों के जनप्रतिनिधियो द्वारा मिलकर प्रयास करने की बाद कही।

नेपाल सांसद भट्ट ने बताया कि उत्तराखण्ड के खटीमा तहसील क्षेत्र से लगे नेपाल दुधारा चाँदनी इलाके में नेपाल सरकार द्वारा ड्राइपोर्ट बनाने की कवायत जंहा पहले ही शुरू हो चुकी थी। वही अब खटीमा से मेलाघाट दुधारा चाँदनी होते हुए नेपाल को जोड़ने वाले व्यापारिक मार्ग के बनने की भी अति आवश्यकता है।इस महत्वपूर्ण विषय पर नेपाल सुदूर पश्चिम के सांसद डॉ दीपक प्रकाश भट्ट व उत्तराखण्ड के खटीमा क्षेत्रीय विधायक पुष्कर सिंह धामी इस महत्त्वपूर्ण विषय अपने अपने अपने देश मे व्यापारी मार्ग निर्माण हेतु प्रयास किये जाने पर सहमति जताई।वही मीडिया से रूबरू होते हुए नेपाल के सांसद डॉ दीपक प्रकाश भट्ट ने कहा कि उत्तराखण्ड से आधिकारिक व्यापारिक मार्ग के ना होने के चलते नेपाल के सुदूर पश्चिम इलाके को हजारों किलोमीटर दूर गौरीफंटा से व्यापारिक गतिविधिया संचालित करनी पड़ती है। इसलिए भारत के खटीमा मेलाघाट होते हुए दुधारा चाँदनी क्षेत्र को जोड़ते हुए व्यापारिक मार्ग बनाये जाने की आवश्यकता है। क्योंकि नेपाल से सिक्स लेन की सड़क व फोर लेन का पुल नेपाल की महाकाली नदी में बन रहा है। अगर यह इलाका सड़क मार्ग से जुड़ता है। तो नेपाल के सुदूर पश्चिम इलाके को भारत से इस मार्ग से व्यापारिक सम्बंध बढ़ेंगे। इसलिए भारत व नेपाल के जनप्रतिनिधियो को इस मार्ग के निमार्ण हेतु मिल कर कवायत शुरू करनी चाहिए। ताकि रकसौल,गौरीफंटा की जगह उत्तराखण्ड व नेपाल को जोड़ने वाला व्यापारिक मार्ग बन यही से व्यापारिक गतिविधिया संचालित हो सके।इसके अलावा दोनों देशों के मध्य अन्य कई सीमान्त मुद्दों पर भी दोनों देशों के नेताओ के बीच वार्ता हुई।

वही गौरतलब है कि उत्तराखण्ड की सीमा से लगे नेपाल कंचनपुर से सासंद बने डॉ दीपक प्रकाश भट्ट की शिक्षा भारत के पिथौरागढ़ व जेएनयू दिल्ली से हुई है।इसलिए भारत से शैक्षिक जीवन से बने जुड़ाव को नेपाल के सांसद दोनों देशों के विकास व आपसी सम्बन्धो को बढ़ाने में कर रहे है।तो वही खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी भी समय समय पर मित्र व पड़ोसी देश नेपाल जा दोनों देशों के आपसी सम्बन्धो को बढ़ाने व दोनों देशों के सीमान्त विकास को प्रयास रत रहते है। खटीमा विधायक धामी की इस पहल के फलस्वरूप ही नेपाल के सांसद डॉ दीपक प्रकाश भट्ट ने भी उत्तराखण्ड के खटीमा पहुँच दोनों देशों के जनप्रतिनिधियो की आपसी मुलाकातों के दौर को आगे बढ़ाने का काम किया है। जिससे निश्चित ही दोनों देशों के सीमान्त नेताओ की इस पहल से सीमान्त समस्याओं के निस्तारण व विकास को लेकर सार्थक परिणाम सामने आने की पूरी संभावना है।