यूपीसीएल ने निकाली विभन्न पदों पर भर्ती, जानिए कितने पदों पर मांगे गए आवेदन

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने लॉ ऑफिसर व एकाउंट्स ऑफिसर सहित कई पदों में नौकरी के लिए आवेदन मांगे है।

यूपीसीएल ने यह आवेदन अकाउंट ऑफिसर के 15 पद, लॉ ऑफिसर के 2 पद, पर्सनल ऑफिसर के 8 पद, सीनियर इंडस्ट्रियल इंजीनियर के 1 पद, असिस्टेंट इंजीनियर के 72, असिस्टेंट इंजीनियर सिविल ट्रेनिंग के 7 पदों को भरने के लिए मांगे हैं। इन पदों के लिए 42 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है, आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार यूपीसीएल की वेबसाइट upcl.org पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है, आवेदन की अंतिम तारीख 16 अप्रैल 2022 है।

असिस्टेंट इंजीनियर के पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। अकाउंट्स ऑफिसर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास एमबीए फाइनेंस की डिग्री होना जरूरी है, इसी तरह लॉ ऑफिसर के पद के लिए एलएलबी की डिग्री के साथ इच्छुक उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में 5 साल का एक्सपीरियंस भी मांगा गया है। सीनियर इंडस्ट्रियल इंजीनियर के पद को छोड़कर अन्य पदों के लिए उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।