तीन तलाक व हलाला पर देवभूमि उत्तराखण्ड में हुई पहली गिरफ्तारी

दीपक फुलेरा

नानकमत्ता(उधम सिंह नगर)- केंद्र सरकार द्वारा  मुस्लिम महिला विवाह सुरक्षा अधिनियम बनाये जाने के बाद जंहा मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक के खिलाफ कानूनी लड़ाई के जरिये इस उत्पीड़न के खिलाफ देश मे आवाज उठानी शुरू कर दी थी। वही कुछ दिनों पहले उधम सिंह नगर जनपद के सीमान्त नानकमत्ता थाने में मुस्लिम समाज की पीड़ित महिला द्वारा तीन तलाक व हलाला के लिए शौहर द्वारा दबाव बनाए जाने की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। वही अब नानकमत्ता पुलिस ने तीन तलाक व हलाला का दबाव बनाने वाले आरोपी शौहर को गिरफ्तार कर लिया है। देवभूमि उत्तराखंड में तीन तलाक व हलाला मामले में आरोपी की गिरफ्तारी का यह पहला मामला भी है।जिसमे सितारगंज निवासी पीड़ित महिला रवीना के तीन तलाक पर दर्ज कराए मुकदमे में नानकमत्ता थाना में आरोपी अतीक अहमद को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजने का काम किया है।

इस पूरे प्रकरण में उधम सिंह नगर जिले की नानकमत्ता उप तहसील में तीन तलाक के बाद पति पत्नी में सुलह होने पर पत्नी पर शौहर द्वारा हलाला के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया था। जिस पर पीड़ित महिला की तहरीर पर नानकमत्ता थाने की पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। वही तीन तलाक व हलाला मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद नानकमत्ता पुलिस ने पीड़ित महिला रवीना के आरोपी शौहर अतीक को गिरफ्तार  कियाहै। तीन तलाक व हलाला मामले में देवभूमि उत्तराखंड मे किसी की भी गिरफ्तारी का भी यह पहला मामला है। इस पूरे प्रकरण के अनुसार अक्टूबर 2018 को कहासुनी होने पर पीड़िता रवीना के शौहर ने अपनी पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया था। पीड़ित रवीना सितारगंज के बघोरी गांव की निवासी है। वही 2 अक्टूबर 2016 को मुस्लिम रीति रिवाज के साथ रवीना का विवाह नानकमत्ता के डियूड़ी गांव निवासी अतीक अहमद के साथ हुआ था। वही महिला ने आरोप लगाया था कि तीन तलाक बाद घर से निकाले जाने के बाद उसने सितारगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। जिस पर पति द्वारा उसे अपने साथ रखने के लिए रजामंद कर कोर्ट में अपने पक्ष में बयान भी करा लिए थे। वही अब अपने साथ  ससुराल में रखने के लिए पति हलाला का दबाव बना रहे थे उसके हलाला से मना करने पर पति ने दूसरी शादी भी कर ली। जिस पर उसके द्वारा नानकमत्ता कोतवाली में बीती तारीख को पीड़िता रवीना द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था।

पीड़ित महिला रवीना की तहरीर के बाद नानकमत्ता पुलिस ने अब कार्यवाही करते हुए 3/4 मुस्लिम महिला विवाह सुरक्षा अधिनियम 2016 के तहत आरोपी शौहर अतीक अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। जिसको तीन तलाक व अपनी पत्नी पर हलाला के दबाव बनाने के आरोपो के तहत उसे जेल भेजा जा रहा है।फिलहाल तीन तलाक पर उत्तराखण्ड पुलिस के एक्शन के बाद मुस्लिम महिलाओं में देवभूमि उत्तराखण्ड में तीन तलाक व हलाला जैसी सामाजिक कुरूतियो के खिलाफ आवाज बुलंद करने की शक्ति जरूर मिल पाएगी।