दीपक फुलेरा
देहरादून– भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख व राज्य सभा सांसद उत्तराखण्ड की जनता को एक ओर सौगात दिलवाने में सफल रहे है। बलूनी के प्रयासों से अब एसएसबी के बाद आईटीबीपी ने भी उत्तराखण्ड की जनता के लिए अपने अस्पतालों के द्वार खोल दिये है। आईटीबीपी के द्वारा बलूनी के निवेदन को स्वीकार्य कर अब उत्तराखण्ड की जनता को आईटीबीपी के समस्त अस्पतालों में आमजन को इलाज दिए जाने के आदेश जारी कर दिए गए है। साथ ही आईटीबीपी ने संवेदना का परिचय देते हुए उत्तराखण्ड की जनता को इलाज के साथ दवाओं को भी मुफ्त देने का फैसला लिया है।
आईटीबीपी ने उसके लिए अपने सभी बटालियन प्रमुखों को आदेशित कर दिया है की उत्तराखण्ड में जंहा जंहा आईटीबीपी की बटालियन मौजूद है वहाँ पर आमजन को इलाज के साथ साथ दवाओं को भी मुफ्त दिया जाए। इसके अलावा स्थानीय जिला प्रशासन व स्थानीय चिकित्सा अधिकारियों से समन्वय स्थापित करेंगे ताकि नागरिको के उपचार में दवाओं का संकट बाधा ना बन सके। वही बलूनी के अनुसार आईटीबीपी ने यह भी स्पष्ठ किया है कि जनता को जो दवाएं मुफ्त दी जाएगी वह आईटीबीपी के *सिविक एक्शन फंड* से दी जाएंगी।ओर उनका अलग रजिस्टर भी तैयार किया जाएगा।
सांसद बलूनी ने उनके द्वारा राज्य की जनता को इलाज मुहैया कराए जाने के प्रयासों में आईटीबीपी द्वारा संवेदना दिखाते हुए जिस तरह इलाज व मुफ्त दवाओं का तोहफा आमजन को दिया है। इसके लिए आईटीबीपी का आभार व्यक्त किया है।साथ ही जिस तरह एसएसबी व आईटीबीपी द्वारा देवभूमि के अतिदुर्गम व पिछड़े क्षेत्र की जनता को इलाज मुहैया कराया जाएगा वो किसी वरदान से कम नही होगा। राज्य सभा सांसद जिस तरह उत्तराखण्ड की जनता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित होकर सेना व अर्ध सैनिक बलो के माध्यम से उत्तराखण्ड की जनता को इलाज दिलाये जाने की पैरवी करते आ रहे है।उन प्रयासों के फलस्वरूप अब उत्तराखण्ड के दुर्गम क्षेत्रो में भी आमजन को सहज रूप से सेना के अस्पतालों में इलाज की सुविधा मिल पाएगी।यह सब उत्तराखण्ड के युवा राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी के भगीरथ प्रयासों से ही संभव हो पा रहा है। उत्तराखण्ड के लिए बलूनी के द्वारा किये जा रहे प्रयास आगे भी आमजन की समस्याओं के निस्तारण में अहम भूमिका अदा करेंगे इसको वर्तमान में स्वास्थ्य सुविधाओं के संदर्भ में मिल रहे सार्थक परिणामो को देख देवभूमि की जनता सहज ही समझ भी रही है।


