नरेंद्र नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ओम गोपाल रावत ने अपनी साफ़ सुथरी और सहयोगी छवि से छुड़ा रखे है विरोधियों के पसीने,अन्य प्रतिद्वंदी को दे रहे हैं कांटे की टक्कर

दी टॉप टेन न्यूज देहरादून

टिहरी जिले की नरेंद्रनगर सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी ओमगोपाल रावत का प्रचार प्रसार कार्यक्रम तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है हालांकि अब समय कम रह गया है लेकिन पहाड़ो की कड़कड़ाती ठंडक के बावजूद कार्यकर्ता और उनके समर्थक गांव गांव जाकर ओम गोपाल रावत के पक्ष में मतदान करने की अपील जनता से कर रहे हैं इस बारे में समाजसेवी कुलवीर सिंह तड़ियाल ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी ओम गोपाल रावत उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी और ईमानदार जुझारू प्रत्याशी है अब उनके समर्थन में हमने अपनी ग्रामसभा मौण की टीम बनाई है हमारे द्वारा निरंतर ओम गोपाल रावत के समर्थन में ग्राम दुबाकोटी, चोडखेत, भलियालपानी, घरगांव, कठूड, गजा, माणदा, में डोर टू डोर प्रचार किया गया साथ ही भाई ओम गोपाल रावत के समर्थन में अपना गांव अपना बूथ मजबूत करने के साथ अपने गांव मौण में भी प्रचार किया गया और आदवाणी, बेरनी , लमोली , खरसाडी , वडाडा , बनाली में तथा बमण गांव, अमसारी गाँव, मयदार , कोट, पोखरी गजा में भी प्रचार किया गया जहां पर सभी गांव के लोगों से बहुत अच्छा समर्थन मिला और उनके प्रचार प्रसार का कार्य निरंतर चल रहा है इस विषय पर समाजसेवी कुलवीर सिंह तड़ियाल ने बताया इस बार ओमं गोपाल रावत रिकॉर्ड मतों से ज्यादा वोट से विजय प्राप्त करने वाले है।

पिछली बार की तरह ही ग्रामीण क्षेत्रो में ओमगोपाल रावत की पकड़ इस बार भी मजबूत है बल्कि इस बार वह शहरी क्षेत्रो में भी मजबूती के साथ अपनी पकड़ बनाने में कामयाब दिखाई दे रहे है और स्थानीय नेता जो कि पिछली बार भाजपा समर्थक थे वो भी खुल कर कॉंग्रेस के ओमगोपाल रावत के पक्ष में बोलते दिखाई दे रहे है ।