दिल्ली से रानीखेत जा रही रोडवेज बस का ब्रेक हुआ फेल
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

कपकोट विधायक बलवन्त सिंह भौर्याल आज सड़क दुर्घटना में बालबाल बचे आज दोपहर जब वह हल्द्वानी से बागेश्वर के लिये जा रहे थे तब अचानक रामगढ पुल के समीप तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने विधायक बलवंत सिंह भौर्याल के वाहन को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी जिसके कारण उनका वाहन बुरी तरह से क्षति ग्रस्त हो गया लेकिन इस दुर्घटना में विधायक भौर्याल और उनके सहयोगी चालक बाल बाल बच गए घटना दोपहर करीब 3 बजे की है ।आज दोपहर रातिघाट रामगढ़ पुल पर दिल्ली से रानीखेत जा रही बस UK07PA 3155 का ब्रेक फेल होने के कारण सीधे विधायक भौर्याल के वाहन से पीछे से जा टकराई। घटना की जानकारी देते हुए विधायक भौर्याल ने बताया कि इस दुर्घटना में वह और उनके चालक प्रकाश पपोला बाल बाल बचे और बस में सवार यात्रीगण भी बाल बाल बचे।विधायक भोर्याल ने बताया कि ईश्वर एवं जनता के आशीर्वाद से वह और उनके चालक प्रकाश पपोला ठीक और स्वस्थ है ।

