दी टॉपटेन न्यूज़ देहरादून
प्रदेश में कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण चल रहा है।आज 60 वर्ष से अधिक के 89237 लोगो को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया गया वही 45 से 59 वर्ष के बीच के 5949 लोगो को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगा। आज 67 सत्रों में 1056 लोगो को कोरोना वेक्सीन लगाई गई प्रदेश में अब तक 89811 लोगो को कोरोना वैक्सीन के दोनों टीके लगाए जा चुके है।
उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के 52 नये मामले आये है और 24 मरीज कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं और इस महामारी से आज 1 मौत हुई है कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 96.19% प्रतिशत हो गया है। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 97806 हो गयी है और 94082 मरीज अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके है। एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या 609 हो गईं है ।
आज 9080 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही 9574 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 9382 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान में कोरोना की रिकवरी रेट 96 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1703 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण 30 केस और हरिद्वार जिले में 6 नैनीताल जिले में 3, पिथौरागढ़ में 1 और रुद्रप्रयाग में 1 केस उधम सिंह नगर में 9 कोरोना केस आये और उत्तरकाशी में 2 कोरोना मरीज पाए गए। वही आज अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चंपावत पौड़ी और टिहरी जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त रहे।अभी तक 1412 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।

