गोविंद सिंह दानू की पहल पर उत्तराखंड प्रदेश ब्लाक प्रमुख संचालक मंडल का सर्वसम्मति से हुआ गठन

[smartslider3 slider=”19″]

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश के समस्त ब्लाक प्रमुख संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान प्राइड लोकसभा सचिवालय और पंचायती राज विभाग उत्तराखंड सरकार द्वारा आयोजित पंचायती राज व्यवस्था विकेंद्रीकृत शासन व्यवस्था का सशक्तिकरण विषय तथा संपर्क और परिचय कार्यक्रम में प्रतिभाग करने देहरादून पहुंचे सभी ब्लॉक प्रमुखों द्वारा आपसी सहमति से और
प्रदेश ब्लाक प्रमुख संगठन के संरक्षक गोबिन्द सिह दानू की पहल पर प्रदेश में बने ब्लाक प्रमुखों के दो संगठनों के बीच डा. हरीश बिष्ट जी , बच्चन पंवार और दीपक भण्डारी की मध्यस्थता से दोनों संगठनों के सदस्यों को मिलाकर उत्तराखण्ड प्रदेश ब्लाक प्रमुख संचालन मण्डल का गठन किया ।
जिसमें प्रत्येक जनपद के ब्लॉक प्रमुखों को प्रतिनिधित्व दिया गया है और 21 नामित सदस्यों को प्रमुखों की मांगो को स्वीकृत करवाने की जिम्मेदारी भी दी गई है। जिसमें से 16 सदस्यों को इसी महीने प्रदेश के मुख्यमंत्री, पंचायती राज मंत्री, सचिव और निदेशक पंचायती राज, उत्तराखंड से मुलाकात कर अपनी मांगे मनवाने का दायित्व सौंपा गया है।

प्रदेश संचालन मंडल के गठन पर दोनों ही अध्यक्ष दर्शन दानू और महेंद्र सिंह राणा ने भी अपनी सहमति जताई है इस संचालन मंडल में दोनों ही अध्यक्षों को रखा गया है लेकिन प्रदेश के प्रमुख के हितों संघर्षों व अन्य विषयों में फैसला लेने का अधिकार सिर्फ संचालन मंडल को ही मान्य होगा।
कार्यक्रम में प्रतिभाग करने आए ब्लाक प्रमुख रुचि कैंतूरा, विनीता वाफिला, वसुमति, बच्चन पंवार,रवि कन्याल,दीपक भंडारी,राजेन्द्र भंडारी, प्रदीप थपलियाल, सीमा रावत,रेखा रावत,विनीता फर्त्याल, पुष्पा नेगी,भावना मोहन गायत्री, शैलेंद्र कोहली विक्रम रावत रंजीत सिंह मठौर सिंह, दीपक किरोला,हीरा रावत,सरोज पाठक,सुमनलता, सीता रावत,नीरज पांथरे,नेहा बिष्ट,आदि उपस्थित थे।