उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले64 हजार पार आज 473 नए मामले

पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 9 लोगों की मौत

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 91.77% प्रतिशत हो गया है पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के कम होते मामलो से फिलहाल सभी को राहत महसूस हो रही है आज कोरोना संक्रमण के 473 मामले आये है, और इस महामारी से आज 9 लोगों की मौत हुई है। बात अगर विशेषज्ञों से की जाए तो उनका कहना है की त्योहारी सीजन के बाद हो सकता है उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे क्योंकि ठंड धीरे-धीरे बढ़ जाएगी और सर्दी का मौसम कोरोना संक्रमण के लिहाज से काफी संवेदनशील होता है।

शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 473 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 64 हजार के पार हो गयी है।

और 473 नए केस आने से अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 3736 हो गईं है । और आज अलग अलग अस्पतालों से 404 कोरोना मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए है।
आज 11147 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 14073 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 11479 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 91 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1056 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज कोरोना संक्रमण के 17 मामले सामने आए है।वही बागेश्वर जिले में 2 कोरोना संक्रमण केस सामने आये है, चमोली जिले में आज 48 कोरोना केस आये और चम्पावत जिले में 3 वही देहरादून जिले में 163 और हरिद्वार जिले में 55 नैनीताल जिले में 39 वही पौड़ी जिले में 40 और पिथौरागढ़ जिले में 14 रुद्रप्रयाग जिले में 16 टिहरी जिले में 12 और उधम सिंह नगर में 57 उत्तरकाशी जिले में 7 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है और अभी तक 515 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।