कपकोट क्षेत्र में आपदा से हुये नुकसान का विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने लिया जायजा

दी टॉप टेन न्यूज़ बागेश्वर

https://www.youtube.com/watch?v=9SsvIrJpmEs

बारिश के कारण विकासखंड कपकोट के अंतर्गत जिला पंचायत क्षेत्र सिमगड़ी के ग्राम पंचायत शेरीबास्ती सिमगड़ी के दुबानी तोक, सुल्डेरा तोक सहित अन्य क्षेत्र में आपदा से हुए नुकसान का आज कपकोट विधायक बलवन्त सिंह भौर्याल ने ब्लाक प्रमुख गोविंद दानू व जिला पंचायत सदस्य पूरन गड़िया जी के साथ जायजा लिया और तहसील,ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को प्राथमिकता पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये साथ ही भारी वर्षा के कारण सनगाड़ बास्ती मोटरमार्ग में यातायात सुविधा पूर्ण रूप बाधित हो रही है जिससे क्षेत्रीय जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा तत्काल सड़क को खोलने हेतु लोक निर्माण विभाग को आदेशित किया ।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष योगेश हरड़िया , मण्डल अध्यक्ष राजन महर कमल भौर्याल , जोगा मेहता , क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रद्धा जोशी , भगवती प्रसाद प्रधान केदार महर , राजेंद्र धामी , राकेश जोशी , हीरा सिंह जगदीश सिंह गैड़ा, देवेंद्र सिंह महर , नैन सिंह महर , सुंदर महर , नरेंद्र महर , मोहन सिंह सहित तहसील प्रशासन के अधिकारी व क्षेत्रीय जनता मौके पर उपस्थित रहे।