सतपाल महाराज भी कोरोना पॉजिटिव

बेटे बहू सहित स्टाफ के लोग भी पाए गए कोरोना संक्रमित

कुछ दिन पहले पत्नी अमृता और बेटे सहित गए थे विधानसभा क्षेत्र भ्रमण पर

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश में जैसे-जैसे कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं वैसे सरकार की परेशानियां भी बढ़ रही है लेकिन अब कोरोना स्वयं सरकार के घरों तक पहुंच गया है।

शनिवार को पूर्व पर्यटन मंत्री अमृता रावत के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके पूरे परिवार और स्टाफ  के सैंपल्स कोरोना जांच के लिए भेजे गए थे जिनकी की रिपोर्ट आज दोपहर बाद आ गई है रिपोर्ट के अनुसार कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और उनके  दो बेटे बहुएं  भी कोरोना संक्रमित पाये गये है एक बेटे की  रिपोर्ट में कुछ संशय है  तो उनकी जांच दोबारा करवाई जा रही है साथ ही उनके स्टाफ के 17 लोगों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने 2 दिन पूर्व हुई कैबिनेट की बैठक में भी भाग लिया था इस कैबिनेट बैठक में राज्य मंत्री रेखा आर्या को छोड़कर सभी मंत्री शामिल थे यहां गौरतलब है कि जब कैबिनेट की बैठक होती है तो उसने संबंधित मंत्री स्वयं मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव और उन विभागों के सचिव भी रहते हैं जिनके विभागों के प्रस्ताव आए होते हैं ऐसे में लगभग पूरी सरकार और ब्यूरोक्रेट्स के  कोरोना की चपेट में आने की आशंका के साथ मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव की  चिंताएं बढ़ गई हैं।

वही सतपाल महाराज पत्नी अमृता और अपने पुत्र के साथ कुछ दिन पूर्व अपने विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण पर राहत कार्यों का जायजा लेने गए थे क्षेत्र भ्रमण के दौरान उनके संपर्क में आए क्षेत्रवासियों और उनके अनुयायियों के कोरोना संक्रमित होने की आशंकाओं के साथ क्षेत्रवासियों में भी भय का माहौल बन गया है।