देहरादून के निजी लैब में संदिग्ध लक्षणों पर करवाई गई थी जांच
दी टॉप टेन न्यूज देहरादून
कोरोनावायरस ने अब अपने पैर खास लोगों में भी पसारने शुरू कर दिए हैं जी हां उत्तराखंड में कोरोनावायरस अब कैबिनेट मंत्री के घर तक जा पहुंचा है ।सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी और पूर्व पर्यटन मंत्री अमृता रावत कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उन्हें इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया जा रहा है अमृता रावत कुछ दिन पूर्व ही दिल्ली से लौटी थी।

अमृता रावत के कोरोना संक्रमित होने की खबर से जहां उनके स्टाफ में हड़कंप मच गया है वही कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज कल हुई कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए थे यहां गौरतलब है कि कल ही प्रदेश में एक कैबिनेट बैठक का आयोजन किया गया था जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की थी कैबिनेट के लगभग सभी सदस्य शामिल थे अमृता रावत कोरोना संक्रमित होने की वजह से मंत्री सतपाल महाराज समेत संपर्क में आए 41 लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया है।
