जम्मू कश्मीर बॉर्डर पर पाकिस्तानी गोलाबारी में उत्तराखण्ड के दो जवान शहीद

दोनों शहीद जवान पिथौरागढ़ जिले के थे निवासी , शोक की लहर

नीता कांडपाल

दी टॉप टेन न्यूज़(पिथौरागढ़)-

देश इस वक्त जंहा कोरोना महामारी से जूझ रहा है। वही जम्मू कश्मीर बॉर्डर से उत्तराखंड के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। जम्मू कश्मीर बारामुला के उड़ी सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के 2 जवान शहीद हो गए हैं।शहीद जवानों में नायक शंकर सिंह मेहरा व गोकर्ण सिंह के नाम सामने आए है। सैनिकों की शहादत की खबर मिलते ही पिथौरागढ़ जिले सहित उत्तराखण्ड में शोक की लहर फैल गई है।

शहीद नायक शंकर सिंह मेहरा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कुमाऊँ रेजिमेंट में तैनात शहीद नायक शंकर सिंह मेहरा उत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट नाली गांव के निवासी है। जो कि वर्तमान में जम्मू कश्मीर के बारामुला में उड़ी सेक्टर में तैनात थे। पाकिस्तानी की तरफ से हुई गोलाबारी में उत्तराखण्ड का यह वीर लाल शहीद हुआ है।

शहीद सैनिक की शहादत की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम छा गया है वही पिथौरागढ़ जिले सहित पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर है।
शहीद सैनिक नायक शंकर सिंह मेहरा अपने पीछे परिवार में पत्नी इंदिरा मेहरा और 6 वर्षीय पुत्र हर्षित को छोड़ गए हैं। उनके परिवार में माता पिता सहित छोटे भाई बहू और एक बच्चा भी है। शहादत की खबर मिलने पर परिवार में गम का माहौल छाया हुआ है।

वही जबकि उत्तराखंड ने अपने एक और लाल  शहीद हवलदार गोकर्ण सिंह को भी खोया है। शहीद गोकर्ण भी पिथौरागढ़ जिले ही निवासी हैं वह भी आज पाकिस्तानी की तरफ से हुई गोलाबारी में शहीद हो गए हैं।फिलहाल उत्तराखण्ड के दो सेनिको की शहादत की खबर सामने आते ही पूरे उत्तराखण्ड में शोक की लहर है।