राज्य में अब कोरोना संक्रमित ओं की संख्या 44 हुई
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
राजधानी देहरादून में दो व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से राज्य में कोरोना संक्रमितओं की संख्या 44 हो गई है। कल रुड़की में भी दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

बताया जा रहा है कि दोनों कोरोनावायरस से संक्रमित व्यक्ति पश्चिम बंगाल के निवासी हैं और वर्तमान में वह देहरादून के आजाद कॉलोनी में रह रहे हैं।
आज 334 सैंपल्स की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। और अब तक 11 मरीज कोरोना संक्रमण से ठीक होकर अपने अपने घरों को जा चुके हैं।
देहरादून के जिलाधिकारी डॉ आशीष श्रीवास्तव ने इस बात की पुष्टि की है उन्होंने कहा कि घबराने की कोई बात नहीं राज्य के पास महामारी से निपटने के लिए समुचित व्यवस्थाएं मौजूद हैं।
