अभी तक कुछ जरूरतमंद लोग ले चुके हैं कानूनी सहायता विधिक सेवा प्राधिकरण से
विधिक सेवा प्राधिकरण ने बच्चों और महिलाओं की सहायता के लिए भी पोर्टल किया है लॉन्च
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (माननीय उच्च न्यायालय, नैनीताल) के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून ने जिले में विधिक सेवा प्राधिकरण के प्राविधिक कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं का एक पैनल तैयार किया है यह पैनल लॉक डाउन की अवधि में लोगों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए गठित किया है लॉक डाउन की अवधि में यदि कोई श्रमिक/ कार्मिक ऐसा है जिसे की वेतन प्राप्त नहीं हो रहा या कोई किराएदार ऐसा है जिसे जबरदस्ती घर से निकाला जा रहा है या फिर छात्र-छात्राएं जिन्हें किराए के लिए परेशान किया जा
रहा है और वह महिलाएं और बच्चे जिन्हें कानूनी सहायता की जरूरत इस पैनल के सदस्यों से फोन पर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज सीनियर डिविजन नेहा कुशवाहा ने बताया कि कोरोना विषाणु के संक्रमण के चलते राज्य में लॉक डाउन है।
लॉक डाउन के कारण लोगों को घरों से बाहर निकलने की मनाई है इसलिए लोग घर पर ही रह कर कानूनी सहायता प्राप्त कर सकें इसे ध्यान में रखते हुए इस पैनल का गठन किया गया है
यदि किसी को भी किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता चाहिए या फिर किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या का निराकरण के लिए नियुक्त किए गए कार्यकर्ताओं से मोबाइल पर बात कर जानकारी हासिल कर सकते हैं।
इस पैनल में अधिवक्ता लता राणा मोबाइल नंबर 9897444742 अधिवक्ता मंजू सकलानी मोबाइल नंबर9411311929 अधिवक्ता आशुतोष गुलाटी मोबाइल नंबर9897877064 अधिवक्ता दीपक थपलियाल मोबाइल नंबर 80 770 12 577 पर उपलब्ध रहेंगे इसी प्रकार पैरा लीगल वॉलिंटियर्स देहरादून से रूपेश कुमार मोबाइल नंबर 87 55 24 93 01 और बलबीर रमोला मोबाइल नंबर 99 97 48 7869 सीमा कटारिया 8941 824339 सुनीता मोबाइल नंबर 82795 06728 और रेखा पुंडीर से मोबाइल नंबर 94117 28287 पर कानूनी सहायता ले सकते हैं।
इसी तरह ऋषिकेश में पैरा लीगल वालंटियर सूरज मणि सिसवाल मोबाइल नंबर 999 777 8161 से और विभा नामदेव मोबाइल नंबर 70 60 140 960 से और मीनाक्षी कपूर्वाण से मोबाइल नंबर 8445854714 इसी तरह विकास नगर में सुभाष तिवारी मोबाइल नंबर 72481 53856 सुशील तिवारी 8958 39 5870 मिस दीक्षा मोबाइल नंबर 84 750 58909 और कैलाश रयाल मोबाइल नंबर 9719972460
पर और चकराता में शुजात अली मोबाइल नंबर 8126622151 पर संपर्क कर कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
देहरादून की पैरा लीगल वालंटियर सीमा कटारिया से बात करने पर उन्होंने बताया कि उनके पास फोन कॉल आ रही हैं कुछ लोग डरे हुए है और अफवाहों को सच मान रहे है इस पर सीमा कटारिया नहीं लोगों से अपील की है कि प्लीज अफवाहों पर ध्यान ना दें घरों पर रहे लॉक डाउन का पालन करें और सुरक्षित रहें और किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता के लिए या समस्या के लिए हम में से किसी भी पैरा लीगल वालंटियर से संपर्क कर सकते हैं हम आपकी पूरी सहायता कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लॉक डाउन के चलते कानूनी सहायता हेतु लीगल ऐड मैनेजमेंट सिस्टम द्वारा एक पोर्टल भी लॉन्च किया है इस पोर्टल के द्वारा किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता के लिए निम्नलिखित लिंक से अपनी समस्या का समाधान ऑनलाइन लिया जा सकता है।
