दी टॉप टेन न्यूज़ (देहरादून)
जनरल ओबीसी एंप्लाइज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी ने अपनी एसोसिएशन की अगुवाई करते हुए जहां राज्य में कुछ दिनों पहले प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ एक लंबी लड़ाई लड़कर जीत हासिल करी और राज्य के हजारों अधिकारियों कर्मचारियों को उनका हक दिलवाया वही आजकल लॉक डाउन की इस विपरीत परिस्थितियों में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राशन उपलब्ध करवा रहे हैं और यह काम वह पिछले कई दिनों से कर रहे हैं।इसी सिलसिले में आज पुनः देहरादून के ग्रामीण अंचल में झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले गरीब एवं असहाय 50 परिवारों को कच्चा राशन दिया गया इस क्रम को और आगे बढ़ाते हुए में पुनः ऐसे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को वह फिर से कच्चा राशन पहुंचाएंगे।
एसोसिएशन के सहयोग से मुख्यमंत्री सहायता कोष में उन्होंने 5 लाख की सहायता राशि प्रदान की है ।

उन्होंने सरकार से मांग की है कि सरकार जल्द ही उपनल के द्वारा लगे कार्मिकों और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की मार्च माह की तनख्वाह भी जल्दी रिलीज करें जिससे उनके सामने भी रोजी रोटी का संकट ना हो।
उन्होंने जनता से अपील की है कि लॉक डाउन का पूरी तरह से पालन करें अपने-अपने घरों में रहे राज्य केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें और हो सके तो जरूरतमंदों की सहायता भी करें।
