कपकोट विधायक ने 5 लाख की सहायता राशि प्रदान की

दी टॉप टेन न्यूज़ (बागेश्वर)

राज्य में कोरोनावायरस कोविड-19 के बचाव और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा कैबिनेट में लिए गए निर्देशों को ध्यान में रखते हुए कपकोट बागेश्वर के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने पांच लाख की सहायता राशि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बागेश्वर को आवश्यक उपकरण और अन्य आवश्यक सामग्री खरीदने हेतु प्रदान की है।

विधायक कपकोट ने अपने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वह कोरोनावायरस को फैलने से रोकने में अपना पूरा सहयोग प्रदान करें केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करें अपने अपने घरों में रहे और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पूरा ध्यान रखेंराज्य सरकार के पास इस महामारी से लड़ने के लिए समस्त साधन उपलब्ध है अतः निश्चिंत रहें जल्द ही राज्य इस महामारी से जीत हासिल करेगाहो सके तो निर्धन और जरूरतमंदों की अपनी क्षमता अनुसार सहायता करें।

Verified by MonsterInsights