उत्तराखंड राज्य में फायर सीजन शुरू

मुख्य सचिव ने इस संबंध में जारी किए निर्देश

दी टॉप टेन न्यूज़ (देहरादून)
आज राज्य के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने
राज्य में समस्त जिलाधिकारियों को एक निर्देश जारी करते हुए कहा कि राज्य में वन विभाग के अंतर्गत फायर सीजन चालू हो गया है|

वनों में लगने वाली आग के कारण वन और वन्य जीवो को बचाना बेहद जरूरी होता है इसलिए  फायर सीजन में वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों और वाहनों की वन विभाग को अत्यंत आवश्यकता होती है|

इसे ध्यान में रखते हुए कोविड-19 के संक्रमण और रोकथाम हेतु अपरिहार्य परिस्थितियों में ही वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवाएं तथा सरकारी वाहनों को कार्य में लिया जाए|