दी टॉप टेन न्यूज़ ब्यूरो देहरादून/ रुड़की/ हरिद्वार – उत्तराखंड ड्रग कंट्रोल विभाग ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को देखते हुए मेडिकल स्टोर हॉस्पिटल सरकारी गैर सरकारी और मार्केट पर कड़ी निगरानी रखी हुई हैविभाग की तरफ से हॉस्पिटल और मेडिकल स्टोर पर एक सूचना चस्पा की गई है जिसके अनुसार अगर उपभोक्ता से सैनिटाइजर हैंड वॉश और मास्क के अधिक पैसे वसूल किए जाते हैं तो ग्राहक दिए गए मोबाइल नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं|

इस संबंध में औषधि निरीक्षक मानवेंद्र सिंह राणा ने हरिद्वार रुड़की स्थित सभी फैक्ट्रियों में यह आदेश जारी किए गए हैं कि किसी भी उत्पाद सैनिटाइजर मास्क हैंड वॉश इत्यादि सामानों पर ओवर रेटिंग ना की जाए अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी साथ ही मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि उपभोक्ताओं से ज्यादा दाम ना वसूल करें और किसी भी चीज की कालाबाजारी डंपिंग किसी भी सूरत में न की जाए अन्यथा सूचना मिलने पर उचित कार्यवाही की जाएगी|
