शासन ने आज पांच पीसीएस अफसरों के किए तबादले

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून- उत्तराखंड शासन ने आज पांच पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं इन तबादलों में किशन सिंह नेगी जो कि वर्तमान में डिप्टी कलेक्टर चमोली के पद पर तैनात हैं को उप मेला अधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है|
वही आकाश जोशी जोकि वर्तमान में डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी के पद पर तैनात हैं स्कोर डिप्टी कलेक्टर चमोली बनाया गया है|

योगेंद्र सिंह डिप्टी कलेक्टर बागेश्वर को डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग बनाया गया है वही राजकुमार पांडे जोकि डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा के पद पर कार्यरत थे स्कोर उप मेला अधिकारी हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है और श्रीमती रिचा जोकि राज्य संपत्ति विभाग में विहित प्राधिकारी के पद पर तैनात थी को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल बनाया गया|