सड़क हादसे में बाल बाल बचे सांसद: अजय भट्ट

ओखल कांडा ब्लॉक के ढोली गांव में दो सड़कों के शिलान्यास समारोह में शामिल होने जा रहे थे

चंदन सिंह बिष्ट

दी टॉप टेन न्यूज़ ब्यूरो (नैनीताल)- नैनीताल -उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट गुरुवार को ओखल कांडा ब्लॉक के ढोली गांव में दो सड़कों के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए गुरुवार को हल्द्वानी से रवाना हुए परंतु पदमपुरी के पास उन्हें एस्कॉर्ट कर रही गाड़ी पाले में फिसलने के कारण पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई , हादसे में अजय भट्ट बाल-बाल बच गए। उन्हें किसी भी प्रकार की चोट नहीं आई है। हालांकि उनका वाहन दूसरी गाड़ियों से टकराने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भटट् समेत पार्टी कार्यकर्ताओं के तीन वाहन भी आपस में टकरा गए। तीनों गाड़ियां अचानक आपस में टकराने से प्रदेश अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता घबरा गए। जिससे अजय भट्ट का वाहन डैमेज हो गई। बाद में अजय भट्ट को दूसरी गाड़ी से कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की ओर रवाना किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ढोलीगांव में होने वाले सड़क उद्घाटन के कार्यक्रम में पहुंचे । अजय भट्ट ने धैना कुकना रोड का शिलान्यास किया । वही ढोली गांव पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों ने सांसद अजय भट्ट का जोरदार स्वागत किया अपने सांसद को अपने बीच पाकर नागरिक अत्यधिक खुश थे