चकराता- टिकरधार के पास खाई में वाहन के गिरने से दो लोगो की मौत

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

देहरादून:आज चकराता के टिकरधार में एक वाहन के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई

तहसीलदार चकराता ने एसडीआरएफ को सूचना दी कि एक वाहन टिकरधार के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है।

सूचना मिलते ही पोस्ट डाकपत्थर में व्यवस्थापित एसडीआरएफ टीम रेस्क्यू टीम के अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर टीम ने देखा कि एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर हुआ था। टीम बिना वक़्त गवाये तुरन्त रस्सी के माध्यम से दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंची तो जानकारी हुई की वाहन संख्या HP 08 A 1427 में 02 लोग सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी।

एसडीआरएफ टीम द्वारा दोनों व्यक्ति के शवों को बरामद कर बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया। शवों की शिनाख्त हेतु जिला पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।