दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
देहरादून : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा 09 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जनपद मुख्यालय के समस्त न्यायालयों एवं वाह्य न्यायालयों ऋषिकेश विकासनगर डोईवाला चकराता मसूरी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें निम्न प्रकार के वादों को सुलह समझोते के आधार पर राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित किया जायेगा।
1. फौजदारी के शमनीय प्रकृति के बाद
2. धारा 138 एन. आई. एक्ट के बाद
3. मोटर दुर्घटना प्रतिकर सम्बंधी वाद
4. वैवाहिक / कुटुम्ब न्यायालयों के बाद (विवाह विच्छेद को छोड़कर)
5. श्रम सम्बन्धित वाद
6. भूमि अर्जन के वाद
7. दीवानी वाद
8.राजस्व संबंधी वाद
9 विद्युत एवं जलकर बिलों के मामले (अशमनीय मामलों को छोड़कर
10. वेतन-भत्तों एवं सेवानिवृत्ति से सम्बन्धित बाद
11. धन वसूली से सम्बन्धित बाद
12. अन्य ऐसे मामले जो सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित हो सकने वाले
वादों का निस्तारण किया जाएगा जो व्यक्ति अपने मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित करवाना चाह हैं, सम्बन्धित न्यायालय में स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के माध्यम से आवेदन कर, अपने मामले का निस्तारण करवा सकते हैं।
