मीनाक्षी धारियाल को मिल रहे अपार जन समर्थन से घबराए विरोधी

हरिपुर केशव हाथीखाल से बीडीसी प्रत्यासी है मीनाक्षी

दी टॉप टैन न्यूज़(हल्द्वानी)- पंचायत चुनाव के समर में इस बार हल्द्वानी के ग्राम सभा हरिपुर केशव हाथीखाल से क्षेत्र पंचायत प्रत्यासी के रूप में मैदान में उतरी मीनाक्षी धारियाल को स्थानीय जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। मीनाक्षी युवा भाजपा नेता व सामाजिक कार्यकर्ता संजय धारियाल की पत्नी है। वही पहली बार को चुनावी समर में उतरी मीनाक्षी को मिले अपार जन समर्थन से विरोधियों के भी हौसले पस्त होने लगे है।

मीनाक्षी को अभी से जीत की ओर बढ़ते देख हरिपुरा केशव हाथीखाल क्षेत्र पंचायत सीट पर प्रचार हेतु लगाए गए बैनर पोस्टर को असमाजिक तत्वों ने फाड़ना शुरू कर दिया है। विरोधियों के जंहा मीनाक्षी की विकास परक सोच के चलते मिल रहे समर्थन से अभी से हौसले टूटने लगे है। वही कुछ लोग असमाजिक तत्वों का सहारा ले मीनाक्षी के प्रचार हेतु लगे बैनर पोस्टर फाड़ अपनी भड़ास निकाल रहे है।वही लंबे समय से राजनीतिक जीवन व सामाजिक जीवन मे सक्रिय संजय धारियाल का कहना है कि राजनीति में स्वच्छ प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए। उनके बैनर पोस्टरों को निशाना बना कर कुछ लोग उनके हौसलों को नही तोड़ सकते है। उन्हें विश्वास है कि स्थानीय जनता के आशिर्वाद से मीनाक्षी प्रचंड जीत हासिल करने जा रही है।

वही शिक्षित एमकॉम बीएड मीनाक्षी धारियाल के अनुसार जनसेवा व क्षेत्र के विकास को लेकर पंचायत चुनाव में इस बार चुनावी समर में उतरी हूँ।चुनाव से पहले ही जंहा संजय व मीनाक्षी ने अपने क्षेत्र पंचायत क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगवा अपनी विकास परख सोच को दर्शा दिया है। वही मीनाक्षी ने अपने चुनावी क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाया है कि जिस तरह जनता जनार्धन का उन्हें समर्थन मिल रहा है वह उनके विश्वास को हमेशा बनाये हुए ग्राम सभा हरिपुर केशव हाथीखाल के विकास को लेकर सदैव प्रतिबद्ध रहूंगी।