आर्मी इंटेलिजेंस एलआईयू व बनबसा पुलिस को बड़ी सफलता
दीपक फुलेरा-
दी टॉप टैन न्यूज़(उत्तराखण्ड)- बनबसा सेना छावनी में चल रही आर्मी भर्ती में लगातार दूसरे दिन एक बार फिर यूपी के तीन मुन्ना भाई गिरफ्त में आये है।तीनो फर्जी अभ्यर्थी जंहा यूपी के बुलन्दशहर के निवासी है। वही सेना खुफिया विभाग व पुलिस की स्थानीय अभिसूचना इकाई की सक्रियता के चलते एक बार फिर सेना पर में फर्जी दस्तावेजों के सहारे यूपी से आये युवकों के अरमानों में पानी फिर गया है।

विदित है कि एक दिन पहले 24 सितम्बर को बागेश्वर जिले के लिए आयोजित सेना भर्ती के चौथे दिन यूपी से आये फर्जी अभ्यर्थियों का मामला सामने आया था जब सेना खुफिया विभाग एमआई व स्थानीय एलआईयू यूनिट के द्वारा उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा व बागेश्वर जनपदों के नाम से बनाये गए फर्जी दस्तावेजों के सहारे सात मुन्ना भाइयो को भर्ती स्थल के पास दबोचा गया था। वही पकड़े गए आरोपी युवकों से पूछताछ के आधार पर एलआईयू यूनिट बनबसा के एलआईयू प्रभारी भास्कर बड़ोला, हरीश कन्याल एसआई शैलेन्द्र राणा व पुलिस ने बनबसा होटल से मुख्य सरगना महेंद्र को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया था। वही यूपी से उत्तराखण्ड के फर्जी दस्तावेजों के सहारे दर्जनों युवकों को बनबसा भर्ती में लाये सरगना महेंद्र के पास से भी कई फर्जी दस्तावेज बरामद हुए थे।


खुफिया विभाग की पकड़ में आये यूपी के मुन्ना भाई महेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय विजय सिंह निवासी ,ग्राम सलेमपुर बुलन्दशहर, संदीप सिंह पुत्र ऋषिपाल निवासी अमर माया कालौनी बुलन्दशहर ,व लवकुश पुत्र मुकेश कुमार ,निवासी शिकारपुर ,जिला बुलन्दशहर के निवासी है। जो कि उत्तराखण्ड के फर्जी दस्तावेज के सहारे बनबसा सेना भर्ती में भर्ती होने के मंसूबे से आये थे। लेकिन सेना व स्थानीय अभिसूचना इकाई की मुस्तेदी की वजह से इन युवकों के मंसूबो में पानी फिर गया। वही बीते रोज भर्ती स्थल से पकड़े गए दस आरोपियों को सरगना सहित बनबसा पुलिस ने जेल भेज दिया है।
वही बुधवार के दिन पकड़े गए तीन मुन्ना भाइयो को अभिसूचना इकाई अपने कब्जे में ले जरूरी पूछताछ कर रही है। जिससे पता चल सके कि आखिर कौन कौन से गिरोह फर्जी दस्तावेजों के सहारे यूपी व अन्य प्रदेशों के युवकों को बनबसा सेना भर्ती में भर्ती कराने के काले खेल में लिप्त है। बनबसा सेना भर्ती में लगातार दूसरे दिन भी भर्ती फर्जीवाड़े का मामला सामने आने के बाद जंहा सेना,पुलिस सहित तमाम एजेंसियां एलर्ट पर आ गई है। वही अब बड़ा सवाल यह भी सामने आ रहा है कि इस भर्ती में ऐसे कितने मुन्ना भाई होंगे जो 21 सितम्बर से चल रही भर्ती प्रक्रिया में सफल हो अगले चक्र में प्रवेश कर चुके है। इस मामले को लेकर भी अब खुफिया एजेंसियां भी माथापच्ची कर अपनी जांच में जुट चुकी है।
