पंचायत चुनाव के मद्देनजर शराब माफिया हुए सक्रिय

दी टॉप टेन न्यूज़(देहरादून)- पंचायत चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रही है शराब तस्करी के मामले भी उत्तराखण्ड में बढ़ने लगे है।सूबे के पौड़ी जनपद के बाद अब देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र में 53 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।
शराब तस्करी के इस मामले में स्कॉर्पियो वाहन में शराब तस्करी को अंजाम दिया जा रहा था। जिसे सहसपुर थाना पुलिस ने पूर्व सूचना के आधार पर लाखो रुपये की 53 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। चेकिंग के दौरान केदारवाला में गिरफ्त में आये दो शराब तस्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पुलिस द्वारा पकड़ी गई अंग्रेजी शराब की कीमत 1 लाख 70 हजार रुपये आंकी गई है।
वही पौड़ी जिले के सतपुली में भी पुलिस ने ट्रक से शराब का जखीरा बरामद करने में सफलता पाई थी। जिसे ट्रक में ईंटों के नीचे छुपाकर ले जाया जा रहा था।अचानक से सक्रिय हुए शराब माफियाओं के पीछे आगामी पंचायत चुनाव को भी माना जा रहा है। क्योंकि पंचायती चुनाव में चुनाव को शराब के माध्यम से प्रभावित करने के लिए अभी से पर्वतीय इलाकों में शराब को तस्करी कर लाया जा रहा है। ताकि चुनाव के दौरान इस शराब का उपयोग किया जा सका। फिलहाल 24 घँटे के भीतर ही सहसपुर व सतपुली में उत्तराखण्ड पुलिस ने शराब तस्करी के दो मामले नाकाम कर लाखो की अंग्रेजी शराब बरामद कर शराब माफियाओं के हौसलों को नाकाम किया है।

