नानकमत्ता– गुरुनानक देव जी के 350वे जन्म उत्सव के उपलक्ष्य पर नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब नानकमत्ता में सप्त दिवसीय राष्ट्रीय एकता युवा सद्भावना शिविर का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय युवा योजना संस्था नई दिल्ली के तत्वाधान व गुरुद्वारा प्रबन्धन कमेटी नानकमत्ता के प्रबंधन में 27 मई से 2 जून तक आयोजित इस सद्भावना शिविर में जंहा देश के 25 राज्यो से युवा प्रतिभाग करेंगे। वही नेपाल,बंगलादेश,अफगानिस्तान व इंडोनेशिया चार देशो के प्रतिनिधियों भी इस शिविर में प्रतिभाग करने पहुँचेगे।मीडिया से रूबरू होते हुए आयोजको ने बताया कि पूरे देश से नानकमत्ता पहुँचने वाले प्रतिभागी अपने साथ एक पौधा भी ले कर आ रहे है जो कि नानकमत्ता गुरुद्वारा परिसर में इन पौधों को रोप एक सद्भभावना वाटिका का भी निर्माण करेंगे।
वही इस कार्यक्रम शिविर का नेतृत्व डॉ एस एन शुब्बा राव करने वाले है जिन्होंने देश मे एनएसएस की जंहा स्थापना की थी वही 1972 से 76 तक चंबल के 654 डाकुओ को आत्म समर्पण करा उन्हें मुख्य धारा में लाने का भी बेहतरीन काम किया था। इस युवा सद्भावना शिविर में सर्व धर्म प्रार्थना व सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन तो होगा ही साथ ही देश भर से आने वाले सेकड़ो युवाओ को गुरुनानक देव जी के उपदेशों से आत्मसात भी कराया जाएगा। ताकि नानकमत्ता में जुटने वाला लघु भारत का युवा पूरे देश मे गुरुनानक देव जी के संदेश व उपदेशो को पहुँचा शांति व सद्भावना को विकसित करने का काम करें।वही 27 मई से नानकमत्ता गुरुद्वारा में शुरू होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय एकता योजना संस्था के अजय कुमार पांडे व उनकी टीम ने नानकमत्ता गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी के प्रधान सरदार सेवा सिंह से विस्तृत चर्चा की। ताकि सप्त दिवसीय इस सद्भावना शिविर को सफल बनाया जा सके।

