दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
देहरादून-देहरादून में थाना नेहरू कॉलोनी के इंस्पेक्टर को डयूटी में लापरवाही बरतने के कारण एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने शनिवार को सस्पेंड कर दिया है।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इगास के कार्यक्रम के लिए दून विश्वविद्यालय के पास जाना था। जिसके लिए थाना नेहरु कॉलोनी पुलिस को मुख्यमंत्री की फ्लीट को एस्कॉर्ट करना था।
लेकिन इंस्पेक्टर गंतव्य को जाने वाले रास्ते को बदलकर काफिले को दूसरे रास्ते पर ले गए। इस कारण मुख्यमंत्री का काफिला इधर से उधर घूमता रहा। शनिवार को एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी मुकेश त्यागी को सस्पेंड कर दिया है।
