दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
देहरादून-शनिवार को डिपार्टमेंट क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी उत्तराखंड द्वारा आयोजित डिपार्टमेंट प्रीमियर लीग का उद्घाटन खेल मंत्री रेखा आर्य और मंत्री सुबोध उनियाल ने किया
डीपीएल का उद्घाटन मैच सीएम इलेवन टीम ने जीता। सीएम इलेवन ने आइएफएस इलेवन को छह विकेट से हराया। शनिवार को स्पोट्र्स कालेज मैदान में शुरू हुई इस प्रतियोगिता में सीएम इलेवन की कप्तान आइएएस ब्रजेश संत द्वारा की गई और टास जीत कर आइएफएस इलेवन के कप्तान व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। आइएफएस इलेवन ने 18 ओवर में सभी विकेट खोकर 106 रन बनाए। नीरज कुमार व धरम सिंह 12-12 रन बनाकर उच्च स्कोरर रहे।
सीएम इलेवन की ओर से पंकज गैरोला, वीरेंद्र कुमार और दीपक सैनी ने दो-दो विकेट चटकाए। जीत के लिए 107 रन का लक्ष्य लेकर उतरी सीएम इलेवन ने 14.5 ओवर में चार विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल किया। सीएम इलेवन की ओर से विजय जोगदंडे ने नाबाद 36 और दीपक सैनी ने 26 रन बनाए।इस प्रतियोगिता में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसका फाइनल 20 नवंबर को होगा।
इस अवसर पर खेल मंत्री ने कहा कि ऐसे खेल के आयोजनों से कहीं ना कहीं एक और जहाँ लोगो को मनोरंजक मैच देखने का मौका मिलता है तो वहीं हमारे अधिकारियो, कर्मचारियों को अपने कामकाज के आलावा ऐसे मौके बहुत कम मिलते है लेकिन ऐसे आयोजन से हमारे अधिकारी व कर्मचारी स्वयं को फिट रखने के साथ ही तनाव मुक्त भी रहेंगे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज गांवों से खूब प्रतिभाएं निकल रही हैं। क्षेत्र के युवाओं को खेल के लिए बेहतरीन मौका मिले इसके लिए विभाग लगातार प्रयासरत है, मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज खेल विभाग द्वारा राज्य के खिलाड़ियों के लिए कई सारी योजनाए चलाई जा रही हैं, खेल मंत्री ने सभी से इन योजनाओं का पूरा लाभ उठाने की अपील भी की।उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ेगी तो नई प्रतिभाएं सामने आएंगी।खेलने से हमेशा स्वस्थ मन, स्वस्थ तन बनकर तैयार होता है, जो युवा की पूंजी होती है। साथ ही खेल मंत्री रेखा आर्या ने सभी खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनायें दी।
इस अवसर पर मैच कमिश्नर अनिल नेगी , अध्यक्ष राकेश जोशी, सचिव किरण सिंह , संयोजक/संचालक प्रवेश सेमवाल सहित कार्यक्रम के पदाधिकारी और खिलाडी उपस्थित रहे।

